कोडरमा, जुलाई 14 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। स्थानीय चांडक कैंपस में नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर के साथ मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य चांडक कैंपस की आधारभूत सुविधाओं व स्थानीय समस्याओं पर चर्चा कर उनके शीघ्र समाधान की दिशा में सार्थक पहल करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबोध जैन द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुआ। जानकी सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने अपने विचार रखे। बैठक का संचालन जानकी सोसाइटी के सचिव प्रकाश गुप्ता ने की। नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कहा कि चांडक कैंपस उनके लिए केवल एक वार्ड नहीं, बल्कि आत्मीय संबंधों से जुड़ा परिवार है। कहा कि समाधान को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करेंगे। आश्वस्त किया कि सड़क, पेवर ब्लॉक, जल निकासी व अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं से संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिक...