Kodarma News: क्रांति क्लब ढाब ने पेनाल्टीशूट में कोसमाडीह को दो गोल से हराया
कोडरमा, अक्टूबर 7 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। आजाद क्लब गुमो के तत्वावधान में झुमरिया टांड मैदान में आयोजित नकुल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन का मैच कांति क्लब ढाब और कोसमाडीह के बीच खेला गया। खेल के दौरान दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर रही। बाद में पेनाल्टी शूट किया गया, जिसमें दाब की टीम ने कोसमाडीह को दो गोल से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश पा लिया। ढाब के खिलाड़ी गौरव कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका मृत्युजय कुमार, गोविन्द यादव शुभम कुमार, संतोष कुमार ने निभाई। इस मौके पर आयोजन कमेटी के अध्यक्ष मनीष पांडेय ने मैन ऑफ द मैच को टीशर्ट और 501 रूपये का चेक देकर उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र राम ने किया। आयोजन को सफल बनाने में आयोजन कमेटी के अध्यक्ष मनीष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.