Kodarma News: कौंडिन्य पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन
कोडरमा, सितम्बर 5 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता आश्रम रोड स्थित कौंडिन्य पब्लिक स्कूल में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के लिए मंच पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के लिए आकर्षक झूला सजाया गया था। विद्यार्थियों ने भजन, नृत्य और मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति देकर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी विभिन्न लीलाओं को जीवंत कर दिया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा विद्यालय परिसर कृष्णमय नजर आया।कार्यक्रम के अंत में बच्चों और शिक्षकों ने सामूहिक तस्वीर खिंचवाकर इस यादगार आयोजन को स्मृतियों में संजोया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों से जोड़ना है। यह भी पढ़ें- Gridih News: श्रीकृष्ण जन्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.