Kodarma News: कोढ़ा गैंग के बदमाशों ने छीनी थी महिला से चेन, आरोपी फरार, सामान बरामद
कोडरमा, अगस्त 31 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र में महिला के गले से सोने की चेन छिनतई के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान कर ली है। दोनों आरोपियों के बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र स्थित घर पर पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन दोनों फरार मिले। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक आरोपी के घर से करीब 16 ग्राम वजन की गोल्डेन कलर की सोने जैसी धातु की चेन बरामद की है। पुलिस के अनुसार, पुराना रेलवे क्रॉसिंग, रजगढ़िया मोड़ निवासी संगीता जैन ने 26 अगस्त को तिलैया थाना में आवेदन देकर दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों पर गले से सोने की चेन छीनकर फरार होने का आरोप लगाया था। इस संबंध में तिलैया थाना में मामला दर्ज किया गया था.
पुलिस कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में विशेष छापाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.