कोडरमा, अक्टूबर 13 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा के यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से कोडरमा होकर बक्सर और टाटानगर के लिए विशेष ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया है। यह ट्रेन पटना, राजगीर समेत किऊल-गया रेलखंड के तिलैया जंक्शन व कोडरमा जैसे प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी, जिससे बिहार और झारखंड हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिल सकेगा। रेलवे के इस कदम से न केवल भीड़भाड़ कम होगी, बल्कि व्यापारिक और सामाजिक रूप से जुड़े दोनों राज्यों के लोगों का आना-जाना भी आसान हो जाएगा। रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन अक्टूबर और नवंबर 2026 तक चलेगी। गाड़ी संख्या 08183 टाटानगर-बक्सर स्पेशल ट्रेन 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी। टाटानगर जंक्शन से यह रात्रि 08:30 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बा...