कोडरमा, जुलाई 28 -- Kodarma News: कोडरमा। हमारे प्रतिनिधि। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने डीडीयू-गया- कोडरमा के रास्ते कानपुर सेंट्रल एवं आगरा कैंट से कोलकाता के लिए एक-एक जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी। उन्होंने बताया कि कानपुर सेंट्रल-कोलकाता-कानपुर सेंट्रल स्पेशल का परिचालन 28 जुलाई से 29 सितंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार किया जाएगा। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से सुबह खुलेगी और शाम 6:45 बजे कोडरमा पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन सुबह 4:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में 29 जुलाई से 30 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार किया जाएगा। यह कोलकाता से सुबह 7:25 बजे खुलकर दोपहर 2:15 बजे कोडरमा और अगले दिन रात 1:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- कल से कानपुर औ...