कोडरमा, अक्टूबर 17 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। त्योहार में घर आने वाले रेल यात्रियों के साथ अपराध की कोई घटना ना घटे इसके लिए रेल पुलिस की ओर से कोडरमा जंक्शन पर कोई तैयारी नहीं दिखती है। न तो कोडरमा स्टेशन पर अतिरिक्त जवानों को लगाया गया है और न सादे कपड़े में जीआरपी के जवान तैनात किए गए हैं। आलम यह है कि कोई भी स्टेशन परिसर के हर एक कोने में आराम से आ जा सकता है। सीसीटीवी कैमरे से स्टेशन की निगरानी की जा रही है या नहीं, यह भी जांच का विषय है। नशा खुरानी गिरोह और चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए कई निर्देश दिए गए थे। यह भी पढ़ें- Samastipur News: आरपीएफ व जीआरपी ने स्टेशन पर चलाया जागरुकता अभियान कोडरमा से कई शहरों की ट्रेनों का आवागमन होता है। उसमें भारी संख्या में यात्री सफर करते हैं। दुर्गा पूजा के दौरान कई लोग कोडरमा आ रहे...