कोडरमा, जुलाई 16 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। बुधवार की रात करीब 11 बजे कोडरमा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब प्लेटफॉर्म संख्या-7 पर खड़ी एक मालगाड़ी के कोयले से अचानक धुआं उठने लगा। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया तथा फायर ब्रिगेड को तत्काल बुलाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, बड़काकाना से कोयला लोड कर एक मालगाड़ी कोडरमा स्टेशन के रास्ते बिहार के बाढ़ स्थिति एनटीपीसी जा रही थी। इसी दौरान देर रात वह कोडरमा स्टेशन पहुंची। इसे कोडरमा स्टेशन के लूप लाइन में खड़ा किया गया।

धुएं की सूचना लूप लाइन में खड़ी होने के कुछ देर बाद उसमें अचानक से धुआं उठने लगा। धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। इसके पश्चात रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और फौरन इसकी सूचना अग्निशमन ...