Kodarma News: कोडरमा स्टेशन पर आठ हजार की शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
कोडरमा, अक्टूबर 29 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा जंक्शन पर जांच के दौरान आरपीएफ ने शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके बैग से 3000 मिलीलीटर शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब आठ हजार रुपये आंकी गई है। इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। पूछताछ में उसने अपना नाम रंजय शर्मा, पिता विजय यादव, निवासी गंगटी, थाना बेलागंज, जिला गया (बिहार) बताया। संदेह के आधार पर उसके बैग की तलाशी ली गई, जिसमें शराब मिली। इसके बाद आरपीएफ ने शराब जब्त कर ली। आरोपी के पास से कोडरमा से गया तक का रेल टिकट भी बरामद किया गया। आरपीएफ ने जब्त शराब और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.