Kodarma News: कोडरमा स्टेशन के आरएमएस में बर्थडे पार्टी के दौरान मारपीट
कोडरमा, अक्टूबर 9 -- Kodarma News: कोडरमा,. हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर स्थित रेलवे मेल सर्विस (पोस्ट ऑफिस) में गुरुवार की रात जमकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें ऑफिस इंचार्ज प्रमोद शर्मा को आरएमएस में ही काम करने वाले कुमार गौरव, अभिषेक और नवलेश राय ने मारपीट कर दी। घटना के बाद रेल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना के बाद जब रेल पुलिस पहुंची तब तक प्रमोद शर्मा को ऑफिस के ही कर्मियों ने एक कमरे में बंद कर दिया ,ताकि ऑफिस का यह मामला बाहर ना जा सके। ऑफिस के कर्मियों ने इसका बीच बचाव भी किया। घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि उस समय वहां मौजूद लोगों ने मारपीट की घटना से इनकार किया। कुछ देर बाद कार्यालय के अंदर से दरवाजा पीटने की आवाज सुनाई देने की बात साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.