कोडरमा, अगस्त 4 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा सदर अस्पताल में कई जरूरी दवाइयों का अभाव होने के कारण मरीजों की परेशानी बढ़ी हुई है। इलाज के बाद अगर डॉक्टर पर्ची पर पांच दवा लिख रहे हैं, तो उसमें देा या तीन ही दवा सदर अस्पताल में मिल पाती है। ऐसे में यहां के मरीजों को बाहर और अधिक दाम में दवा खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में यहां इलाज कराने आनेवाले मरीजों और उनके परिजनों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, कोडरमा सदर अस्पताल में सर्दी-खांसी, बुखार, दर्द, ओआरएस, आयरन-फोलिक एसिड टैबलेट, कैल्शियम टैबलेट, एल्बेंडाजोल, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स की जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है। मगर यहां से दवा लेकर निकलने वाले मरीजों ने बताया कि कई जरूरी दवाइयां नहीं मिली। कुछ लोगों ने शिकायत भरे लहजे...