Kodarma News: कोडरमा में हादसों के आगे सड़क सुरक्षा के सारे दावे फेल, हर जगह खामियां
कोडरमा, नवम्बर 23 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले में सड़कें पहले से बेहतर और चौड़ी हुई हैं। लेकिन, इनके साथ सफर सुरक्षित नहीं हो सका है। सड़कों की लंबाई और चौड़ाई बढ़ने के साथ वाहनों की रफ्तार भी बढ़ी है। वहीं, हाईवे पर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम अब भी अधूरे हैं। कई जगहों पर न तो पर्याप्त साइनेज हैं और न ही गति सीमा को लेकर प्रभावी नियंत्रण है। भारी वाहनों की तेज रफ्तार भी हादसों की बड़ी वजह बन रही है। इसका नतीजा है कि सड़क हादसों में लगातार लोगों की जान जा रही है। इस माह अबतक दर्जनभर से अधिक हादसे हो चुके हैं। लगातार हो रहे हादसों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ जगहों पर एनएचएआई की ओर से लगाए जाने वाले साइनेज नहीं हैं। निर्माणाधीन मार्गों पर रेडियम पट्टी वाले संकेतक बोर्ड भी नहीं हैं।
हाईवे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.