कोडरमा, अगस्त 23 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। रांची-पटना फोरलेन सड़क के सर्विस लेन पर बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ रविवार को प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। हिन्दुस्तान की ओर से लगातार प्रमुखता से सर्विस लेन के अतिक्रमण का मुद्दा उठाए जाने के बाद प्रशासन की कार्रवाई में सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया गया। अभियान में सड़क किनारे रखे कई सामान को जब्त किया गया। वहीं सर्विस लेन में वाहनों की मरम्मत करने वाले गैराज संचालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। यह भी पढ़ें- Kodarma News: आज निकलनेवाली कांवर पदयात्रा को लेकर स्कूलों में अवकाशअभियान का उद्देश्य यह अभियान सोमवार को झरनाकुंड से ध्वजाधारी धाम तक निकलने वाली कांवर पदयात्रा को लेकर चलाया गया। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं की आवाजाही के दौर...