Kodarma News: कोडरमा में मात्र 37 प्रतिशत धान की रोपनी, किसानों की बढ़ी चिंता
कोडरमा, अगस्त 6 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में इस वर्ष सामान्य से कम बारिश का सीधा असर खरीफ खेती पर पड़ा है। पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण धान की रोपनी निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले काफी पीछे है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में अब तक केवल 37 प्रतिशत धान की रोपनी हो सकी है, जबकि हाल के दिनों में शुरू हुई बारिश से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। जिले में इस वर्ष 17 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरुद्ध अब तक मात्र 6,260 हेक्टेयर क्षेत्र में ही धान की रोपनी हो सकी है। प्रखंडवार आंकड़ों के अनुसार सतगावां में सबसे कम 835 हेक्टेयर भूमि पर रोपनी हुई है। इसके अलावा कोडरमा में 1,050, जयनगर में 1,350, मरकच्चो में 910, डोमचांच में 1,075 तथा चंदवारा में 1,040 हेक्टेयर भूमि पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.