कोडरमा, अगस्त 26 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस बुधवार को झुमरी तिलैया में मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न इलाकों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस के दौरान धार्मिक उत्साह के साथ अमन-चैन, आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश भी दिया गया। आयज नगर-भादोडीह से निकला जुलूस जामा मस्जिद के इमाम हाजी हादिशुल कादरी, नवादा शाही मस्जिद के इमाम मौलाना शमशेर आलम के नेतृत्व में निकाला गया जुलूस सुभाष चौक होते हुए झंडा चौक पहुंचा। यहां बड़ी संख्या में अकीदतमंद एकत्रित हुए, जहां सामूहिक रूप से दुआ की गई। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: अकीदत के रंग में रंगा रामगढ़, शान से निकला मोहम्मदी जुलूस मौके पर अरशद खान, इनामुल हक, अंजुमन के सदर अनु स...