Kodarma News: कोडरमा में ध्वज पर गिरी बिजली, बांस फटा, परिवार सुरक्षित
कोडरमा, अगस्त 6 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले के शिव मोहल्ला में गुरुवार को वज्रपात की एक घटना में बड़ा हादसा टल गया। शिव मोहल्ला निवासी रणजीत राम के घर पर लगे बजरंगबली के ध्वज पर अचानक बिजली गिर गई। वज्रपात की तीव्रता इतनी अधिक थी कि ध्वज लगा बांस बीच से पूरी तरह फट गया। राहत की बात यह रही कि घटना में परिवार का कोई भी सदस्य को कुछ भी नहीं हुआ। सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। लोग इसे बजरंगबली का चमत्कार ही मान रहे हैं। परिजनों ने बताया कि वज्रपात सीधे बजरंगबली के ध्वज पर हुआ। उनका कहना है कि उस समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे और ध्वज के आसपास कोई नहीं था। परिजनों ने इसे बजरंगबली की कृपा बताते हुए कहा कि उनकी आस्था के अनुसार ईश्वर की कृपा से पूरा परिवार सुरक्षित बच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.