Kodarma News: कोडरमा में दो ट्रकों में भरकर लादे गए 15 मवेशी जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
कोडरमा, नवम्बर 7 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में अवैध रूप से मवेशियों के परिवहन पर रोक लगाने को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोडरमा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बजरंगबली मंदिर के पास वाहन जांच के दौरान एक छह चक्का ट्रक से 9 भैंस और छह भैंस के बच्चों को बरामद किया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक कोडरमा को गुप्त सूचना मिली थी कि मवेशी मेला गरहा, मुजफ्फरपुर (बिहार) से खरीदकर एक ट्रक में क्षमता से अधिक और क्रूरतापूर्वक भैंसों को लादकर बिक्री के लिए काकीनाडा, आंध्र प्रदेश ले जाया जा रहा है। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बजरंगबली मंदिर के पास ट्रक को रोककर जांच की। जांच के दौरान ट्रक पर मवेशी लदे मिले। इसके बाद पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर ट्रक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.