Kodarma News: कोडरमा में दुकान से जनरेटर चोरी की कोशिश, एक आरोपी गिरफ्तार
कोडरमा, नवम्बर 10 -- Kodarma News: कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। इससे स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवार उठने लगे हैं। ताजा मामला कोडरमा थाना क्षेत्र के गोसाई टोला का है। एल्युमिनियम की खिड़की-दरवाजे बनाने वाली दुकान में बीती रात चोरों ने जेनरेटर चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि, इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और फरार चोरों की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.