Kodarma News: कोडरमा में दुकानों की जांच, तीन दुकानों से 900 रुपये जुर्माना वसूला
कोडरमा, अक्टूबर 7 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त के आदेश पर मंगलवार को कोडरमा बाजार एवं जयनगर मोड़ स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। अभियान के दौरान ढाबा, ठेला-खोमचा और किराना दुकानों में खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच की गई। कुछ दुकानों में जलेबी, लड्डू और छोले में अखाद्य रंग का इस्तेमाल पाया गया। संबंधित खाद्य सामग्रियों को मौके पर ही नष्ट कराया गया। अभियान के दौरान कुल 22 दुकानों की जांच की गई। इनमें तीन दुकानों में खुली सिगरेट और गुटखा की बिक्री पाए जाने पर कुल 900 रुपये जुर्माना वसूला गया। दुकानदारों को बताया गया कि खुली सिगरेट और तंबाकू उत्पादों की बिक्री कोटपा कानून का उल्लंघन है। सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और अस्पतालों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करने तथा निर्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.