Kodarma News: कोडरमा में तीन बाइक टकरायी, चार लोग हुए घायल
कोडरमा, अगस्त 28 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के जलवाबाद नगरखारा के समीप शुक्रवार की दोपहर तीन बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार बाइक सवारों को हल्की चोटें आईं। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। टक्कर में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों की पहचान डोमचांच निवासी उमेश यादव और मिथिलेश यादव के रूप में हुई है। वहीं दो अन्य बाइक सवारों को भी हल्की चोट लगी है। जानकारी के अनुसार, दो बाइक डोमचांच से कोडरमा की ओर आ रही थीं, जबकि एक बाइक कोडरमा से डोमचांच की ओर जा रही थी। जलवाबाद नगरखारा के समीप तीनों बाइकों के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक बाइक सवार मौके से भागने में सफल रहा।टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने सड़क पर गिरी बाइकों और घायलों को किनारे कराया, जिससे आवागम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.