कोडरमा, नवम्बर 20 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले में डायल 108 एंबुलेंसकर्मियों की बेमियादी हड़ताल से जिले में मरीजों पर मुसीबत टूट पड़ी है। डायल 108 एंबुलेंस सेवा बुधवार की रात आठ बजे से ठप है। सरकारी एंबुलेंस नहीं मिलने से मरीजों को निजी वाहन और प्राइवेट एंबुलेंस से अस्पताल आना पड़ रहा है। इसका फायदा उठाकर प्राइवेट एंबुलेंस चालकों ने किराया बढ़ा दिया है। गंभीर मरीजों को इलाज में देरी के साथ-साथ आर्थिक बोझ भी झेलना पड़ रहा है। मजबूरी में परिजनों को निजी एंबुलेंस बुक करनी पड़ रही है। इसका फायदा उठाकर निजी एंबुलेंस संचालकों ने किराये में 500 से 1000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। तीन महीने से वेतन नहीं मिलने और वेतन में मनमानी कटौती के विरोध में 108 एंबुलेंस चालकों और कर्मियों ने सदर अस्पताल परिसर में धरना दिया। कर्मियो...