कोडरमा, अक्टूबर 28 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता । झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के निर्देशानुसार पीएम श्री एवं समग्र शिक्षा योजना के तहत बुधवार को पीएम श्री परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, कोडरमा में जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता-सह-प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिले के 21 विद्यालयों में संचालित व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न ट्रेडों में अपनी कौशल क्षमता, प्रतिभा और व्यावहारिक ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का चयन विद्यालय स्तर पर आयोजित कौशल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया था। इसके बाद चयनित छात्र-छात्राओं को ट्रेडवार जिला स्तरीय प्रतियोगिता-सह-प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा दिखाने का अ...