Kodarma News: कोडरमा में घरेलू विवाद में मारपीट, महिला, पति और बच्ची घायल
कोडरमा, अक्टूबर 25 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के दूधीमाटी में घरेलू विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में एक महिला, उसके पति और बच्ची के घायल होने की बात कही गई है। मामले को लेकर महिला कुमारी कविता ने कोडरमा थाना में आवेदन देकर अपनी देवरानी प्रीति कुमारी समेत घर के अन्य लोगों पर मारपीट करने और हसुआ से हमला करने का आरोप लगाया है।
घरेलू विवाद में मारपीट का आरोप थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार, कुमारी कविता अपने दूधीमाटी स्थित आवास पर बच्चों के कपड़े लेने गई थीं। इसी दौरान उनकी देवरानी प्रीति कुमारी और घर के अन्य लोगों के साथ विवाद हो गया। महिला का आरोप है कि इस दौरान उन पर और उनकी बेटी पर हसुआ से हमला कर दिया गया, जिससे दोनों घायल हो गईं।
घायलों ने कराया इलाज, पुलिस जांच जारी कुमारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.