कोडरमा, नवम्बर 24 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले में कार्तिक मास की पूर्णिमा पर मंगलवार को लोगों में उत्साह दिखा। झुमरीतिलैया और कोडरमा के विभिन्न तालाबों में सुबह पांच बजे से ही लोगों का जुटान शुरू हो गया था। इस दौरान बुजुर्गों के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं में भी स्नान दान को लेकर विशेष उमंग देखने को मिला। नजदीकी घाटों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में जिले के श्रद्धालु दूरस्थ तीर्थ स्थलों की ओर भी रुख कर गए हैं। आस्था और मोक्ष की कामना लिए कई परिवार व श्रद्धालुओं के समूह उत्तर प्रदेश के काशी-वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज के संगम तट के लिए रवाना हो चुके हैं। जो श्रद्धालु किसी कारणवश बाहर के गंगा घाटों पर जाने में असमर्थ हैं, उनके लिए जिले के स्थानीय तालाबों, नदियों और मंदिरों में व्यवस्था रही। यह भी पढ़ें- Nawada News: का...