Kodarma News: कोडरमा में कल लगेगी पेंशन अदालत
कोडरमा, अगस्त 9 -- Kodarma News: कोडरमा। जिले के विभिन्न पेंशनधारकों की पेंशन संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए 11 अगस्त को समाहरणालय भवन के सभागार में जिलास्तरीय पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। पेंशनर समाज के अध्यक्ष नारायण मोदी ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि पेंशन अदालत शाम तीन बजे से समाहरणालय भवन के सभा कक्ष में होगी। उन्होंने पेंशनभोगियों से अधिक से अधिक संख्या में इसमें भाग लेने की अपील की है। इसमें विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी भी भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.