कोडरमा, अगस्त 25 -- Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के बेहरवाटांड़ में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय किशोर शिवांश कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक शिवांश कुमार, रौशन साव का इकलौता पुत्र था। घटना के संबंध में पड़ोसियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर शिवांश अपने घर के दरवाजे के पास अचेत अवस्था में पड़ा था। उसकी बहन उसे उठाने का प्रयास कर रही थी। बताया गया कि लोहे के दरवाजे में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आने से शिवांश बेहोश होकर गिर पड़ा।परिजन व आसपास के लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: घर में दौड़ा करंट, बालक की मौत से मचा कोहराम घटना के समय शिवांश के पिता रौशन साव मजदूरी करने बिहार के ...