कोडरमा, जुलाई 5 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा के कोलटेक्स निवासी उपभोक्ता स्वरूप सरकार को 36 लाख 44 हजार 364 रुपये का बिजली बिल आया है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड कोडरमा की ओर से जारी नोटिस में 15 दिनों में 36,44,364 रुपये जमा करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है। साथ ही बकाया वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: समस्या: बिना बताए बढ़ाए जा रहे बिजली कनेक्शन के लोडअन्य उपभोक्ताओं के बिल इसके साथ ही कोडरमा के लखीबागी में महेश पाण्डेय को 69 लाख 76 हजार 492 रुपये, रूपा सामंता को चार लाख 25 हजार 489 रुपये, रंजीत सिंह को एक लाख 66 हजार 662 रुपये, सुजानपुर के अनिल कुमार को एक लाख 33 हजार 419 रुपये, नयाडीह के रामू पासवान को एक लाख 26 ह...