कोडरमा, जुलाई 16 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला नियोजनालय, कोडरमा की ओर से आज दिन के 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में निजी क्षेत्रों की विभिन्न कंपनियां शामिल होकर युवाओं का चयन करेंगी। रोजगार मेले में 900 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें शिक्षक, टीजीटी एवं पीजीटी टीचर, लेक्चरर, ऑफिस असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, अकाउंटेंट, जीएनएम, नर्स, ओटी हेल्पर, ऑफिस बॉय, चपरासी, वॉशरमैन, ड्राइवर, फोटोग्राफर, वीडियो एडिटर, हॉस्टल सुपरिटेंडेंट, स्टोर इंचार्ज, कुक, हाउसकीपिंग स्टाफ, फैशन डिजाइनर, सेल्स ऑफिसर, हेल्पर, मोबिलाइजर, प्लंबर, सोलर ट्रेनर, फिटर, लैब असिस्टेंट सहित अन्य पद शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 रुपये से 50,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन पाने के अवसर मिल सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थि...