Kodarma News: कोडरमा बाजार में जाम से एनएच बेहाल, वन-वे व्यवस्था की मांग तेज
कोडरमा, अक्टूबर 22 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। शहर से गुजरने वाले रांची-पटना एनएच-20 पर भारी वाहनों के दबाव के कारण जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है। गुरुवार को सड़क पर ट्रेलर के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम का असर बाजार की आवाजाही पर भी पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जाम से निजात दिलाने के लिए वन-वे व्यवस्था लागू करने और बाईपास का इस्तेमाल सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के अनियंत्रित दबाव से बाजार में जाम के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। प्रशासन को यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ठोस पहल करनी चाहिए, ताकि बाजार को जाम और हादसों से राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.