Kodarma News: कोडरमा पुलिस ने 177 लोगों को लौटाए उनके चोरी व गुम हुए मोबाइल
कोडरमा, सितम्बर 25 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान 'विश्वास' के तहत कोडरमा पुलिस ने 177 स्मार्टफोन बरामद लोगों को लौटाए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 53 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद 177 मोबाइल में 121 स्मार्टफोन दूसरे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से गुम या चोरी हुए थे, जबकि 56 मोबाइल कोडरमा जिले से गुम अथवा चोरी हुए थे।बरामद मोबाइल में महाराष्ट्र के 35, दिल्ली के 31, पश्चिम बंगाल के 13, तेलंगाना के 13, कर्नाटक के आठ, केरल के पांच, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के तीन-तीन, हरियाणा, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ के दो-दो तथा राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गोवा और दादर एवं नगर हवेली का एक-एक मोबाइल शामिल है। यह भी पढ़ें- Simdega News: ऑपरेशन विश्वास के तहत 63 चोरी व गु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.