Kodarma News: कोडरमा पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान
कोडरमा, जुलाई 4 -- Kodarma News: कोडरमा। पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के निर्देश पर शनिवार को कोडरमा थाना के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच करते हुए वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि जिन दोपहिया वाहन चालकों के पास हेलमेट या आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए गए, उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए मामले को जिला परिवहन कार्यालय भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से इस प्रकार का वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: कुर्साकांटा पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान इस अभियान में एसआई रोहित सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.