कोडरमा, सितम्बर 6 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में स्थानीय पुलिस नाकाम साबित होती दिख रही है। इसी थाना के लाराबाद में शनिवार की रात चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए व्यस्ततम सड़क के किनारे स्थित एक-दूसरे से सटी तीन दुकानों को निशाना बनाया। इस दौरान चोरों ने एक दुकान में सेंधमारी तो दूसरों में शटर तोड़कर लाखों के पार्ट्स व सामान ले भागे। चोरों ने छोटेलाल विश्वकर्मा की वेल्डिंग दुकान में सेंधमारी कर जेनरेटर का मोटर समेत अन्य सामान चोरी कर ली। सुबह लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा, जिसके बाद दुकान संचालक को सूचना दी गई।

घटनास्थल पर जांच मौके पर पहुंचे छोटेलाल विश्वकर्मा ने देखा कि चोर दीवार काटकर दुकान के अंदर घुसे थे। आसपास की दुकानों की जांच करने पर दो अन्य दुकानों ...