कोडरमा, नवम्बर 10 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। धान अधिप्राप्ति की तैयारियों को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिलास्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने की। इस बार जिले में करीब 75 हजार क्विंटल धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उपायुक्त ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को जिले के सभी प्रखंडों से उपयुक्त धान अधिप्राप्ति केंद्रों का चयन कर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। पैक्स एवं लैम्प्स के चयन में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा नई कृषक सेवा सहकारी समिति अथवा व्यापार मंडल को धान अधिप्राप्ति केंद्र के रूप में चयनित करने के लिए निर्धारित शर्तों पर भी विचार-विमर्श किया गया।उपायुक्त ने आगामी खरीफ विपणन मौसम में धान अधिप्राप्ति का कार्य पारदर्शी, सुचारू ...