Kodarma News: कोडरमा जिले में 71 ग्राम रोजगार सेवकों का तबादला, 10 जुलाई तक योगदान का निर्देश
कोडरमा, जुलाई 2 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। प्रशासनिक एवं कार्यहित को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त कार्यालय, कोडरमा की जिला ग्रामीण विकास शाखा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत 71 ग्राम रोजगार सेवकों का स्थानांतरण किया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित कर्मियों को उनके नए पदस्थापन वाले प्रखंड में समय पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, ग्राम रोजगार सेवकों का तबादला जयनगर, कोडरमा, डोमचांच, मरकच्चो, चंदवारा और सतगावां सहित विभिन्न प्रखंडों के बीच किया गया है। कई कर्मियों को उनके गृह प्रखंड अथवा निकटवर्ती क्षेत्रों में पदस्थापित किया गया है, जिससे आवागमन की सुविधा बढ़ेगी और ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी。 यह भी पढ़ें- रांची समेत कई जिलों के कार्यपालक अभियंता बदलेस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.