Kodarma News: कोडरमा जिले में गहराया बिजली संकट, 50 फीसदी आपूर्ति
कोडरमा, अगस्त 28 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। कोडरमा जिले में बिजली संकट गहरा गया है। झुमरीतिलैया और कोडरमा के अलावा सतगावां, डोमचांच, मरकच्चो, जयनगर और चंदवारा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली संकट बरकरार है। डीवीसी ग्रिड में तकनीकी खराबी के कारण जिले में विद्युत आपूर्ति करीब 50 प्रतिशत तक प्रभावित हो गई है। शुक्रवार को त्योहार के दौरान भी बिजली बाधित रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। डीवीसी की ओर से बताया गया कि ग्रिड में लगे दो इंटरकनेक्टिंग ट्रांसफार्मरों में से एक पहले से खराब था। इससे 40-50 प्रतिशत तक आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। अब दूसरे ट्रांसफार्मर में भी तकनीकी खराबी आने से ग्रिड से अपेक्षित मात्रा में बिजली नहीं मिल पा रही है।
बिजली विभाग की स्थिति बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता रणधीर कुमार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.