कोडरमा, अक्टूबर 25 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोडरमा घाटी में जर्जर सड़क पर भारी वाहन खराब होकर फंस जाने से रविवार की सुबह करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। नौवांमाइल के समीप बीच सड़क पर वाहन के फंसने से सुबह सात बजे से नौ बजे तक आवागमन बाधित रहा। इससे रांची और पटना की ओर जाने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जर्जर सड़क पर भारी वाहन फंसा जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह कोडरमा घाटी में नौवांमाइल के समीप जर्जर सड़क पर एक भारी वाहन खराब हो गया। वाहन बीच सड़क पर फंस जाने के कारण दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। घाटी से होकर गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहन जाम में फंसे रहे। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।

क्रेन की मदद से हटाया गया वाहन जाम की सूचना मिलने के बाद कोडरमा प...