Kodarma News: कोडरमा घाटी में फिर हुई घटना, गिट्टी लदा हाईवा पलटा, चालक घायल
कोडरमा, जुलाई 14 -- Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा घाटी में घटनाओं पर विराम लगता नहीं दिख रहा है। घाटी में लगातार हो रहे हादसों ने जिले के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को फिर कोडरमा घाटी में घटना हुई। रांची-पटना मुख्य मार्ग के कोडरमा घाटी स्थित लठबहिया मंदिर के समीप गिट्टी लदा एक हाईवा पलट गया, जिससे हाईवा चालक घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंचे सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सागर गिरी ने गाड़ी से चालक और खलासी को निकालकर अस्पताल भेजा। मिली जानकारी के अनुसार उक्त हाईवा कोडरमा के डोमचांच से मंगलवार को गिट्टी लोड कर कोडरमा घाटी के रास्ते बिहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान लठबहिया मंदिर के समीप एक तीखे मोड पर ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। इस घटना में चालक और खलासी घायल हुए। दोनों को गंभीर हालत में कोडरमा स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.