कोडरमा, सितम्बर 14 -- Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधिष कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी में मेघातरी काली मंडा के समीप रविवार की देर रात करीब 12 बजे दो ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बिहार की ओर से कोडरमा आ रहे ट्रेलर के चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। वहीं, दूसरे ट्रेलर का एक व्यक्ति केबिन में काफी देर तक फंसा रहा। बताया जाता है कि दोनों ट्रेलर विपरीत दिशा से आ रहे थे। इसी दौरान कोडरमा से बिहार की ओर जा रहे एक ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रेलर से जा टकराया। टक्कर के बाद दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए。

हादसे की सूचना हादसे की सू...