कोडरमा, जुलाई 7 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात डीटीओ अधिकारी बनकर एक डस्ट लदे वाहन को रोकने और हमला करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक कंपनी के साइट इंचार्ज सुप्रित सिंह ने कोडरमा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

हमले का विवरण शिकायत के अनुसार, सोमवार रात करीब 11:40 बजे डस्ट लदा वाहन, जिसे चालक हरदेश कुमार (पिता-किशन सिंह), निवासी मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) चला रहे थे, कोडरमा घाटी से गुजर रहा था। इसी दौरान दो चारपहिया वाहनों में सवार कुछ अज्ञात लोगों ने वाहन का पीछा करते हुए उसे जबरन रोकने का प्रयास किया। शिकायत में कहा गया है कि अज्ञात लोगों ने स्वयं को डीटीओ अधिकारी बताते हुए वाहन के कागजात दिखाने की मांग की। चालक ने आगे सुरक्षित स्थान पर दस्तावेज दिखाने की बात कही, जिसके ...