कोडरमा, जुलाई 13 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रांची-पटना मुख्य मार्ग (एनएच-20) पर कोडरमा घाटी के बैरियामोड़-ताराघाटी के समीप रविवार की सुबह टैंकर और हाईवा के बीच हुई जोरदार टक्कर में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घाटी में लंबा जाम लग गया, जो करीब एक घंटे तक लगा रहा। बाद में पुलिस और सड़क सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से यातायात बहाल हो सकी।

घायल चालक की पहचान घायल चालक की पहचान बिहार के छपरा निवासी धर्मेंद्र यादव (40), पिता जय प्रकाश यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र यादव बोकारो से कच्चा तेल लेकर टैंकर से नेपाल जा रहे थे। इसी दौरान बैरियामोड़-ताराघाटी के पास एक खाली हाईवा ने टैंकर को ओवरटेक किया और उसके आगे आकर अचानक गति धीमी कर दी। घाटी में ढलान होने के कारण चालक ने ब्रेक लगाया, लेकि...