Kodarma News: कोडरमा घाटी में अनियंत्रित होकर पहाड़ पर चढ़ा ट्रक, चालक बाल-बाल बचा
कोडरमा, नवम्बर 7 -- Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के नौवांमाइल के समीप शनिवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पहाड़नुमा बड़े पत्थर पर चढ़ गया। हादसे में ट्रक पलटने से बाल-बाल बच गया, जबकि चालक सुरक्षित रहा। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक कोलकाता से सामान लेकर पटना जा रहा था। इसी दौरान कोडरमा घाटी में अचानक चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और ट्रक सड़क किनारे बड़े पत्थर पर चढ़ गया। गनीमत रही कि ट्रक पलटा नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.