कोडरमा, सितम्बर 28 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के रांची-पटना रोड स्थित मेघातरी घाटी के कालीमंडा के समीप देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी और पलट गयी। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की पहचान नालंदा जिले के बिहारशरीफ निवासी धर्मेंद्र कुमार (34), विपिन कुमार (32), सोनू कुमार (30) और सन्नी कुमार (24) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चारों लोग रजरप्पा मंदिर में पूजा करने के बाद कार से अपने घर नालंदा लौट रहे थे। इसी दौरान मेघातरी घाटी के कालीमंडा के समीप पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गयी। कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी और पलट गयी। दुर्घटना में कार में सवार चारों लोग घायल हो गये।

घायलों को घाटी से निकाला गया सागर गिरी ने घायलों ...