Kodarma News: कोडरमा के बागीटांड़ स्थित होटलों की जांच, रिकॉर्ड खंगाले
कोडरमा, अगस्त 5 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के निर्देश पर मंगलवार की देर रात कोडरमा थाना क्षेत्र के बागीटांड़ स्थित होटलों में सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने किया। जांच के दौरान पुलिस ने होटलों में ठहरे लोगों के पहचान पत्र, आगंतुक रजिस्टर तथा ऑनलाइन बुकिंग रिकॉर्ड का सत्यापन किया। होटल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा उपलब्ध नहीं कराया जाए तथा सभी मेहमानों का रिकॉर्ड नियमित रूप से अपडेट रखा जाए। पुलिस ने होटल संचालकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल थाना को देने को कहा。 यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.