कोडरमा, जुलाई 28 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। सावन माह के पावन अवसर पर कोडरमा के चर्चित लोकगायक दीपक सिंह एक बार फिर शिवभक्तों के लिए नया बोल बम भजन लेकर आ रहे हैं। यह भजन जल्द ही रिलीज होगा। इसकी शूटिंग बरसोत स्थित कुलेश्वरी पहाड़ के समीप प्राकृतिक वादियों और घने जंगलों में की गई है। भजन में भगवान भोलेनाथ की महिमा का भावपूर्ण गुणगान किया गया है। साथ ही झारखंड के प्रसिद्ध ध्वजाधारी धाम और झरनाकुंड धाम की धार्मिक महत्ता को भी खूबसूरती से दर्शाया गया है। इस भजन में दीपक सिंह के साथ खोरठा एवं भोजपुरी लोकगायिका मनिता श्री ने भी अपनी मधुर आवाज दी है। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: बम-बम भोले गाने की शूटिंग, दर्शकों की उमड़ी भीड़भजन का संगीत भजन में अभिनेत्री शोभा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। कैमरा संचालन मुकेश भाई ने किया है। वहीं निर्मा...