कोडरमा, अगस्त 7 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले के महाविद्यालयों को पूर्ववत विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से संबद्ध रखने की मांग को लेकर विधायक डॉ. नीरा यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव भी मौजूद रहे। दोनों विधायकों ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री के समक्ष छात्रहित में आवश्यक कार्रवाई की मांग रखी। डॉ. नीरा यादव ने कहा कि कोडरमा जिले के महाविद्यालय वर्ष 1992 से विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से संबद्ध हैं। अब इन्हें नवस्थापित सर जेसी बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह से संबद्ध करने की प्रक्रिया चल रही है।डॉ. नीरा यादव ने मुख्यमंत्री से कोडरमा जिले के सभी महाविद्यालयों को पूर्ववत विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अधीन रखने का आग्रह किया। उन्होंने ...