कोडरमा, जुलाई 4 -- Kodarma News: कोडरमा। कोडरमा एसपी की ओर से इकाइयों के जवानों के बीच बरसाती (रेनकोट) का वितरण शनिवार को किया गया। पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने कहा कि पुलिसकर्मी हर मौसम और हर परिस्थिति में आमजन की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बरसाती उपलब्ध कराने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लगातार हो रही वर्षा के दौरान भी पुलिसकर्मी सुरक्षित और स्वस्थ रहते हुए बिना किसी असुविधा के प्रभावी ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें। यह भी पढ़ें- Kodarma News: कोडरमा पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान इस पहल से बारिश के मौसम में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को काफी सुविधा मिलेगी। ...