कोडरमा, नवम्बर 2 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में 32 वर्षों से अपनी निरंतर सेवाएं देने वाली विद्यालय की सेविका आशा देवी का स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के उपाध्यक्ष अरविंद चौधरी, विद्यालय के सदस्य मुंशी यादव, प्राचार्य आनंद मोहन ने अपने करकमलों से विद्यालय की ओर से उपहार के रूप में एक वाशिंग मशीन व अन्य उपहार भेंट कर आशा देवी को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...