कोडरमा, अक्टूबर 29 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि । विद्या भारती के तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत पंचपदी शिक्षा प्रणाली पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का भव्य आयोजन कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आचार्यों को आधुनिक व प्रभावी शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराना था। कार्यशाला के दौरान पंचपदी शिक्षा प्रणाली के प्रमुख स्तंभों में अधीति (अध्ययन), बोध (समझ), कक्षा कार्य, गृह कार्य, प्रयोग और प्रसार पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला के प्रथम सत्र में आचार्य प्रदीप कुमार, नीरज कुमार, रानी प्रसाद, शर्मिष्ठा साहा, चंद्रकावेरी निहाल, सोनी कुमारी, मुन्ना सिंह, चंद्रशेखर कुमार, आराध्या सिंह ने कक्षाएं ली । कार्यक्रम के अगले दिन दीपक कुमार विश्वकर्मा, वीरेंद्र मिश्रा , जितेश ...