Kodarma News: कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम
कोडरमा, अक्टूबर 10 -- Kodarma News: विद्या भारती द्वारा जमशेदपुर में आयोजित क्षेत्रीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए हैं। इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद मोहन ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए बधाई दी। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। इसमें छात्रा अनुष्का ने ट्रिपल जंप में गोल्ड मेडल जीता और 1500 मीटर रेस में सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। वहीं छात्र रोहित कुमार ने 3 हजार मीटर रेस में शानदार दौड़ लगाते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया, जबकि 6 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: प्रमंडल स्तरीय योग प्रतियोगिता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.