कोडरमा, अक्टूबर 25 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़ आदि के शिक्षक भी शामिल हुए। यह कार्यक्रम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय पटना की ओर से आयोजित कक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के उपयोग टॉपिक पर किया गया था। कार्यक्रम का उद्घाटन कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य आनंद मोहन, प्रभारी मनोज कुमार सिंह, शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य कृष्णकांत दुबे रिसोर्स पर्सन शाहरयार और रमेश उपाध्याय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 60 शिक्षक उपस्थित थे। विद्यालय के प्रभारी मनोज कुमार सिंह, आचार्य प्रदीप कुमार, दीपक कुमार विश्वकर्मा, नीरज कुमार, विक्रम कुमार,...